स्कारपियो से मिले 21 जिंदा कारतूस
फाजिल्का - अरनीवाला पुलिस ने स्कारपियो से 21 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। जांच अधिकारी बलवीर सिंह ने बताया कि सोमवार रात पुलिस टीम ने गांव ढिप्पांवाली में गश्त दौरान सफेद रंग की स्कॉरपियो से तलाशी दौरान 21 जिंदा कारतूस मिले, जबकि आरोपी फरार हो चुका था। आरोपी की पहचान मूंगिया वासी बहादरगढ़ हरियाणा के रूप में हुई है। उस पर असला एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।((झांब))