10 किलो पोस्त सहित एक काबू
फाजिल्का - सदर थाना पुलिस ने गांव बेंगावाली में गश्त के दौरान जीप सवार एक युवक से 10 किलो पोस्त बरामद किया है। जांच अधिकारी मनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने सोमवार रात करीब 8.30 बजे बेंगावाली में गश्त के दौरान एक जीप सवार से 10 किलो पोस्त बरामद किया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान चावडियावाली वासी सुखवीर सिंह के रूप में हुई है। ((झांब))