पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘ई कचरा’ को फेंकने की बजाय फिर से प्रयोग में लाए

‘ई-कचरा’ को फेंकने की बजाय फिर से प्रयोग में लाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फाजिल्का
होली हार्ट डे बोॢडंग पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों को इलेक्ट्रॉनिक कचरा के प्रति जागरूक करने के लिए प्रिंसिपल रीतू भूसरी के दिशा निर्देशों पर सेमिनार का आयोजन किया गया। ‘दीक्षा’ नामक गैर सरकारी संस्था द्वारा करवाए गए सेमिनार के दौरान मुख्य वक्ता मेघा सेठ, ऋचा व गुरचरण तनेजा ने विद्यार्थियों को ई-कचरा के प्रति जागरूक करते हुए इसके दुरुपयोग को रोकने हेतु प्रेरित किया। सेमिनार में मेघा व ऋचा ने कहा कि ई-कचरा से अभिप्राय उन इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों से है, जिनके थोड़े से खराबी होने पर पूरे उत्पाद को ही फेंक दिया जाता है। उन्होंने कहा कि कई बार मोबाइल, बैटरी, चार्जर, वाशिंग मशीन व फ्रिज में खराबी पडऩे पर ठीक करवाने की अपेक्षा नया खरीद लिया जाता है और पुरानी वस्तु को कबाड़ में फेंक दिया जाता है, जबकि उसी वस्तु के ठीक हिस्से का सुचारू ढंग से इस्तेमाल भी किया जा सकता है। तनेजा ने कहा कि आज पूरे विश्व भर में ई-कचरा एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। सेमिनार के दौरान ई-कचरा विषय पर 14-14 विद्यार्थियों पर आधारित तीन टीमों में वाद विवाद प्रतियोगिता भी करवाई गई ((झांब))