- Hindi News
- मानव अधिकार संगठन ने समस्याओं पर की चर्चा
मानव अधिकार संगठन ने समस्याओं पर की चर्चा
फाजिल्का - मानव अधिकार सुरक्षा संगठन जिला फाजिल्का की बैठक प्रताप बाग में प्रधान राजपाल गुंबर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न समस्याओं पर विचार किया गया। बैठक में इस बात पर दुख व्यक्त किया गया कि प्रताप बाग में बनाए गए बाथरूमों को हमेशा ताले लगे रहते हैं। संजीव सिनेमा चौक पर ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए लगाई गई लाल बत्तियां काफी देर से बंद हैं। इसके साथ ही गोशाला रोड, साइकिल बाजार, रविन्द्र मार्ग, कोर्ट रोड पर भी ट्रेफिक की समस्या आम बनी हुई है। खासकर स्कूलों से छुट्टी के बाद इस समस्या पर काबू पाने के लिए पुलिस का इंतजाम होना चाहिए। शहर में टूटी हुई सड़कों को सही करने और घंटा घर के आसपास लगे फ्लैक्स बोर्ड हटाने की मांग भी की गई। इस मौके डॉ. अमर लाल बाघला, राकेश नागपाल, गुलशन कुमार, हरमीत सिंह, अश्वनी कुमार, सरोज थिरानी, प्रीतम कौर और आशा नागपाल आदि मौजूद थे। ((झांब))