पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में २० यूनिट रक्तदान किया

शिविर में २० यूनिट रक्तदान किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाजिल्का - मार्शल जिम एंड अकादमी की ओर से लाला लाजपत राय के जन्मदिवस पर संचालक संजीव मार्शल की अध्यक्षता में सिविल अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसका शुभारंभ एसएमओ डॉ. एसपी गर्ग द्वारा किया गया। इस मौके पर बांसल ने पंजाब केसरी लाला लाजपत राय के जीवन और उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए युवाओं को प्रेरित किया।
उन्होंने युवाओं से संकल्प करवाया कि वह शहीदों के दिखाए मार्ग पर चलेंगे। इस मौके पर युवाओं की ओर से लगभग 20 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदान शिविर में सिविल अस्पताल के स्टाफ सदस्यों, ब्लड बैंक के इंचार्ज ब्रोडरिक, आशा डोडा, रजनीश कुमार, सुखजीत कौर, वीना रानी, सुनीता रानी, सुनील कुमार ने अपनी भूमिका निभाई।
इस अवसर पर रक्तदान करने वालों में बीरबल, रमन, साजन, रूपेश, सुनील, सन्नी, हरप्रीत, वासू, गुरमीत, राकेश, राज, सौरव के अलावा कई अन्य शामिल थे। अंत में एडवोकेट संजीव मार्शल व एसएमओ द्वारा रक्तदानियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। ((झांब))