‘कर्मों के अनुसार लोगों को मिलता है फल’
फिरोजपुर - शीतला मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में मंगलवार को प्रवचन करते हुए स्वामी दीन दयालू ने कहा कि मानव को सुख व दु:ख की प्राप्ति कर्मों के द्वारा ही होती है। इंसान को जीवन में हमेशा मानव जाति की भलाई के लिए नेक कार्य करने चाहिए। नेक पथ पर चलने वाले को सुख और बुरे मार्ग पर चलने वाले को दु:ख की प्राप्ति होती है। भगवान कृष्ण ने भी परिवर्तन को ही संसार का नियम बताया है। स्वामी ने कहा कि मनुष्य को नि:स्वार्थ भाव से कार्य करते हुए जीवन को दूसरों की भलाई के लिए समर्पित करना चाहिए और फल की इच्छा किए बिना कर्म करना चाहिए। इस मौके पर किशन मित्तल, विजय कुमार, पवन कुमार, अजय गर्ग, पवन गर्ग, नंद किशोर और राजकुमार गर्ग ने बताया कि प्रतिदिन कथा में सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालु हिस्सा लेकर अपना जीवन सफल बना रहे हैं।