पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थी बोले चाइनीज डोर से नहीं उड़ाएंगे पतंग

विद्यार्थी बोले-चाइनीज डोर से नहीं उड़ाएंगे पतंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फिरोजपुर
वास्तविक वेलफेयर सोसायटी की ओर से चाइना डोर के खिलाफ शुरू किए बहिष्कार अभियान के तहत मंगलवार को डीसीएम जैन स्कूल में सेमिनार का आयोजन किया गया। थाना कैंट प्रभारी जसबीर सिंह, स्कूल चेयरमैन दीपक गोयल, प्रिंसिपल संदीप कुमार, बिजनेस एसोसिएशन के अध्यक्ष पिंटू कालड़ा ने मुख्यतौर पर हिस्सा लिया। एसएचओ जसबीर सिंह ने विद्यार्थियों को चाइनीज डोर के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। विद्यार्थियों से चाइनीज डोर मौत का फंदा के नारे भी लगवाए गए और विश्वास दिलवाया कि वह चाइनीज डोर का प्रयोग कदापि नहीं करेंगे। सभी विद्यार्थियों ने एकजुटता के साथ प्रवक्ताओं को विश्वास दिलवाया कि वह बसंत पंचमी पर चाइनीज डोर का प्रयोग नहीं करेंगे। इस अवसर पर अजय कुमार व सुरिंद्र चौहान भी उपस्थित थे।