पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जोरा सिंह मान व सुभाष भोली की याद में 10वां मुफ्त विकलांग सहायता कैंप लगायाजोरा सिंह मान व सुभाष भो

जोरा सिंह मान व सुभाष भोली की याद में 10वां मुफ्त विकलांग सहायता कैंप लगायाजोरा सिंह मान व सुभाष भोली की याद में 10वां मुफ्त विकलांग सहायता कैंप लगायाजोरा सिंह मान व सुभाष भोली की याद में...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जलालाबाद
फ्रेंडस क्लब द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से पूर्व सांसद स्व. जोरा सिंह मान व स्व. सुभाष चंद्र अग्रवाल भोली की याद में 10वां मुफ्त विकलांग सहायता व बनावटी अंग लगाने का कैंप पुरानी एसएस गुंबर राइस मिल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि हलका इंचार्ज गुरुहरसहाय वरदेव सिंह नोनी मान, दर्शन सिंह बराड़ थे, जबकि जिलाध्यक्ष यूथ अकाली दल नरदेव सिंह, सेठ ओम प्रकाश अग्रवाल, कपिल गुंबर, राजन गुंबर, एडवोकेट गविंदर जिंदल, जतिंदर सिंह कुक्कड़, गुल्ल गोराया ने विशेष मेहमान के तौर पर शिरकत की। इस दौरान नोनी मान ने क्लब के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि क्लब की ओर से समाजसेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर ओम प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि संस्था जरूरतमंदों के लिए अच्छा कार्य कर रही है। प्रोजेक्ट इंचार्ज बॉबी अरोड़ा व महिंदर चावला ने बताया कि 145 ट्राइसिकल, 25 मशीनें सुनने वाली समेत अन्य विकलांगों को सहायता सामग्री वितरित की गई। अंत में मेहमानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। ((सेतिया))