- Hindi News
- लाडी देवी मंदिर में मूर्ती स्थापना दिवस मनाया
लाडी देवी मंदिर में मूर्ती स्थापना दिवस मनाया
फाजिल्का - गुरु गिरधारी नाथ के आशीर्वाद से फाजिल्का के गांधी नगर में स्थित माता लाडी देवी मंदिर में मूर्ती स्थापना दिवस मनाया गया। प्रात: ध्वज पूजा के बाद दिनभर महामाई के संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रात्रिकाल महामाई का जागरण धूमधाम से हुआ। इस जागरण में फाजिल्का की सलूजा भजन मंडली के विशु वर्मा और जलालाबाद भजन मंडली के धर्मेंद्र वर्मा की ओर से रात भर महामाई का गुणगान किया गया। इस जागरण में ‘मस्तां दे डेरे’ भजन का उपस्थित श्रद्धालुओं ने बहुत आनंद लिया। वर्मा ने बताया कि मंदिर में जागरण के समय सुंदर झांकियों के प्रदर्शन का श्रद्धालुओं ने खूब आनंद लिया। इस अवसर पर डॉ. केवल कृष्ण, पवन वर्मा, रमन वर्मा, रवि शर्मा, सोनू शर्मा, मितू वर्मा, धर्म पाल, विशु, शुभम वर्मा, राकेश, सतीश, राजेश आदि उपस्थित थे। ((झांब))