कमेटी ने बढ़ती गुंडागर्दी पर चिंता जताई
अबोहर - शहर में गुंडागर्दी व चोरियों की बढ़ रही घटनाओं पर किसान मजदूर मुलाजिम तालमेल संघर्ष कमेटी ने चिंता जताते हुए प्रशासन से असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्ती से पेश आने की मांग की है। शहर में हो रही बदअमनी के संबंध में मंगलवार को संगठन के प्रधान बलविंदर सिंह झोरखेड़ा की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में बिगड़ रही कानून व्यवस्था पर गहरी चिंता जताई गई। मीटिंग में शामिल संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि शहर में पिस्तौल के बल पर बीते सप्ताह हुई दो वारदातों का पता लगाने में पुलिस नाकाम रही। इसके अलावा मोबाइल फोन छीनने व नशेडिय़ों की गतिविधियों पर भी चिंता जताई गई। थाना सिटी-2 में तैनात हवलदार द्वारा की गई पंचायत से बदसलूकी के मामले पर उच्चाधिकारियों की गई कार्यवाही पर भी संतोष प्रकट किया गया।