गांव कटहेड़ा में भाजपा की इकाई गठित
फाजिल्का - गांव कटहेड़ा में जिलाध्यक्ष सीता राम शर्मा व महामंत्री अजीत ज्याणी की अगवाई में भाजपा की इकाइयां गठित की गई, जिसमें गांव कटहेड़ा के किसान मोर्चा के अध्यक्ष भागा राम ऊलानिया, युवा मोर्चा के अध्यक्ष चन्द्र ज्याणी, एससी मोर्चा के अध्यक्ष प्रेम कुमार, बीसी मोर्चा के अध्यक्ष सुभाष कुमार को नियुक्त किया गया। इस मौके विशेष तौर पर अमित ज्याणी, जिलामंत्री युवा मोर्चा नरेन्द्र ज्याणी कटहेड़ा सरपंच, बिहारी लाल, अमी चंद, इन्द्राज आदि मौजूद थे। इस मौके पर अमित ज्याणी ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। ((झांब))