एसएसपी ने किया स्वर्ण सिंह को सम्मानित
फाजिल्का - शहर की आरटीआई फेडरेशन ने रिकार्ड पूर्ण व ठीक ढंग से रखने के लिए स्वर्ण सिंह को सम्मानित किया है। फेडरेशन के सीईओ दीपक मुदगिल ने बताया कि फाजिल्का के एसएसपी कार्यालय की आरटीआई ब्रांच में तैनात स्वर्ण सिंह ने फार्म-सी के नियमों की पालना करते हुए पूर्ण रिकार्ड रखा हुआ है, जिस पर उनके कार्य की प्रशंसा करते हुए फैडरेशन ने उसे कर्तव्यनिष्ठ पुरस्कार से सम्मानित किया है। फेडरेशन के सीईओ दीपक मुदगिल ने बताया कि फाजिल्का के एसएसपी कार्यालय की आरटीआई ब्रांच में तैनात फेडरेशन के रविन्द्र सगड़, नितिन डोडा, राजन लूना व बोबी सेतिया ने सभी कार्यालयों से आग्रह किया है कि वे अपने दायित्वों का पालन करते हुए सही सूचना उपलब्ध करवाएं और सूचना प्राप्त करने वाले आवेदकों का पूर्ण रिकार्ड रजिस्टर करें, ताकि इस सर्वाधिक लोकप्रिय कानून का लाभ साधारण जन उचित रूप से उठा सकें। ((झांब))