पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध कनेक्शन के चलते पानी से वंचित हैं बरीवाला के लोग

अवैध कनेक्शन के चलते पानी से वंचित हैं बरीवाला के लोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अबोहर
एक राजनीतिक नेता की शह पर बड़ी तादाद में लगाए गए पानी के नाजायज कनेक्शन हटाने के लिए सीवरेज बोर्ड व वाटर सप्लाई विभाग आंखें मूंदे बैठा है। शहर के सबसे ऊंचे क्षेत्र पंजपीर टिब्बा इलाके में रहने वाले सैकड़ों लोग पीने के पानी की मांग को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट तक गुहार लगा चुके है, लेकिन यहां पर तैनात प्रशासनिक अधिकारी उपरोक्त नेता के सामने बेबस व लाचार नजर आ रहे है।
गर्मी की दस्तक के साथ ही जलापूर्ति की संभावित किल्लत के चलते मंगलवार को पंजपीर टिब्बा क्षेत्र के लोगों ने पंजपीर धर्मशाला में बैठक कर वाटर सप्लाई विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों को कोसा। परमजीत सिंह पम्मा की अध्यक्षता में हुई मोहल्ले के लोगों की मीटिंग में नानक चंद, पूर्ण प्रेमी, रणजीत सिंह, अमरजीत सिंह, सुनील कुमार, गम्दूर सिंह, संतप्रकाश, अशोक कामरा, मदन लाल, मुख्तयार फौजी, मुंशी राम, रमेश सबरवाल समेत गणमान्य लोग मौजूद थे।
मीटिंग में वक्ताओं ने कहा कि पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में पानी की मांग को लेकर दायर याचिका पर माननीय अदालत द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन जलापूर्ति विभाग कतई नहीं कर रहा है। वक्ताओं ने कहा कि पंजपीर टिब्बा क्षेत्र के निचले भाग में एक भाजपा की महिला पार्षद के पति की शहर पर बड़ी संख्या में जलापूर्ति के नाजायज कनेक्शन चल रहे है। बार-बार अधिकारियों के नोटिस में लाने के बावजूद न तो जलापूर्ति विभाग उपरोक्त नाजायज कनेक्शन हटा रहा है और न ही प्रशासन इस संबंध में कोई एक्शन ले रहा है।