पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्राओं ने रैली निकाल कुष्ट रोग संबंधी जागरूक किया

छात्राओं ने रैली निकाल कुष्ट रोग संबंधी जागरूक किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फिरोजपुर
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को गुरुहरसहाय में लेपोरेसी जागरुकता रैली निकाली गई। जिला लेपोरेसी अफसर डॉ. नीरजा तलवाड़ ने बताया कि कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर गुरुहरसहाय से शुरू हुई। इस रैली को सिविल सर्जन डॉ. वाईके गुप्ता ने हरी झंडी दिखाई। यह रैली विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई सरकारी कन्या सीसे स्कूल में पहुंचकर संपन्न हुई। डॉ. तलवाड़ ने बताया कि रैली में जहां 120 आशा वर्कर शामिल हुई। वहीं स्कूल की करीब 100 छात्राओं ने लेपोरेसी संबंधी जागरुकता फैलाई। रैली निकालने के बाद स्कूल में आयोजित सेमिनार को संबोधित करते हुए डॉ. नीरजा तलवाड़ ने कहा कि लेपोरेसी ((कोहड़)) रोग का इलाज हो सकता है। इसका उपचार सभी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त किया जाता है। कुष्ट रोग के लक्षण बताते हुए उन्होंने बताया कि अगर किसी व्यक्ति के शरीर पर सफेद अथवा लाल रंग के धब्बे हो, इन धब्बों पर गर्म अथवा ठंडे का पता नहीं चलता, यह कुष्ट रोग की प्रथम निशानी है। अगर किसी को ऐसी समस्या हो तो वह तुरंत सिविल अस्पताल में जाकर अपनी जांच करवाए। विद्यार्थियों को एसएमओ डॉ. जजबीर सिंह संधू, प्रिंसिपल रमा खन्ना, मनजिंद्र कौर, प्रीतम इत्यादि ने संबोधित किया।