दो दुकानों से चाइनीज डोर बरामद
फिरोजपुर। थाना सिटी पुलिस ने चाइनीज डोर के 48 गट्टूओं समेत दो दुकानदारों को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामारी कर दो दुकानदारों से यह सामान बरामद किया है। एएसआई नवीन कुमार ने दुकानदार विजय कुमार से 40 गट्टू बरामद किए हैं, जबकि हेड कांस्टेबल गुरनाम सिंह ने दुकानदार प्रितपाल सिंह से 8 गट्टू चाइनीज डोर बरामद किए हैं। दोनों के खिलाफ धारा 188 के तहत मामला दर्ज करने के बाद उनका माल जब्त कर उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया है।