समाजसेवी भूपेंद्र बिश्नोई का निधन
अबोहर - सीतो गुन्नों के प्रमुख समाजसेवक व इलाके के अग्रणी शिक्षण संस्थान झमकूदेवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संचालक चौ. भूपेंद्र बिश्नोई का मंगलवार को अचानक निधन हो गया। उनकी पार्थिव देह का बिश्नोई धर्म के नियमों के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री चौ. चंद्र मोहन बिश्नोई, गुरतेज सिंह घुडिय़ाना, चौ. संजीव गोदारा, चौ. श्रवण सियाग के अलावा सैकड़ों की तादाद में पंजाब, हरियाणा व राजस्थान से पहुंचे गणमान्य लोगों ने भूपेंद्र बिश्नोई के निधन पर गहरा दुख जताया।