पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘कार्ड धारकों को इसी हफ्ते से मिलेगा केरोसीन का कोटा’

‘कार्ड धारकों को इसी हफ्ते से मिलेगा केरोसीन का कोटा’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अबोहर - करीब 2 माह तक चली हड़ताल समाप्त होने के बाद अब सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत कार्ड धारकों को कैरोसीन की आपूर्ति शुरू होने जा रही है। जानकारी देते हुए खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी जोगिंदर सिंह व विकास बत्तरा ने बताया कि जरूरतमंद कार्ड धारकों को कैरोसीन की आपूर्ति इसी सप्ताह शुरू की जा रही है। उन्होंने बताया कि अबोहर उपमंडल में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों के मार्फत कार्ड धारकों को 1 लाख 30 हजार लीटर कैरोसीन प्रतिमाह वितरित किया जाता है। इधर, हड़ताल खत्म होने के बाद कैरोसीन वितरण प्रक्रिया शुरू करने पर दलित कांग्रेसी नेता अनिल कुमार डब्बू ने पुलिस प्रशासन व खुफिया विभाग से कड़ी निगरानी की अपील की है। डब्बू ने कहा कि यूनियन का एक जिला पदाधिकारी तथा स्थानीय इकाई के नेता द्वारा बड़े स्तर पर गरीबों को सबसिडी पर दिए जाने वाला कैरोसीन कालाबाजारी कर राजस्थान में बेचा जाता है। डब्बू ने कहा कि अबोहर में तैनात खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की अधिकारियों की मिलीभगत के चलते बड़ी संख्या में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत लाइसेंस धारकों ने अपनी दुकानें ठेके पर दे रखी है। अबोहर में यूनियन के एक पदाधिकारी द्वारा करीब एक दर्जन डिपू ठेके पर लेकर कार्ड धारकों को मिलने वाले कैरोसीन, दालें व गेहूं को कालाबाजारी में बेचा जा रहा है। डब्बू ने यह भी आरोप लगाया कि अबोहर में बड़ी संख्या में जाली राशन कार्डों से उपरोक्त डिपू होल्डर राशन व कैरोसीन का कोटा सरकार से लेकर कालाबाजारी में बेच रहे है।