पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिना नंबर की दस बाइक जब्त

बिना नंबर की दस बाइक जब्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अबोहर - शहर में छीनाझपटी व लूटपाट की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस की ओर से वाहनों की चेकिंग की जा रही है और बिना नंबरी दोपहिया वाहनों को जब्त किया जा रहा है। सोमवार रात नगर थाना के प्रभारी साहब सिंह व एएसआई श्रवण कुमार ने पुलिस पार्टी के साथ मलोट चौंक पर नाका लगाकर 10 बिना नंबरी मोटरसाइकिल को धारा 207 के तहत बंद कर दिया जबकि कई मोटरसाइकिलों के चालान भी काटे। इसके अलावा थाना खुइयां सरवर के एसएचओ जसबीर बोपाराय की अगुवाई में पुलिस पार्टी ने गांव दौलतपुरा के निकट नाकाबंदी कर कुछ वाहनों को बंद किया। इसी प्रकार थाना नंबर दो के प्रभारी जितेंद्र सिंह, एएसआई प्रेम कुमार ने महाराणा प्रताप मार्किट श्रीगंगानगर रोड पर नाका लगाकर दोपहिया वाहनों के चालान काटे।