- Hindi News
- डीसी नारंग ने श्मशान भूमि सुधार के लिए मांगे सुझाव
डीसी नारंग ने श्मशान भूमि सुधार के लिए मांगे सुझाव
भास्कर न्यूज - फिरोजपुर
डिप्टी कमिश्रर मनजीत सिंह नारंग के नेतृत्व में जिला एनजीओ कोआर्डिनेशन कमेटी की मीटिंग मंगलवार को हुई। मीटिंग के दौरान डीसी ने जिला फिरोजपुर को स्मोक फ्री घोषित होने पर सभी संगठनों को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि अब हम सबका कत्र्तव्य बनता है कि हम लोगों को सार्वजनिक स्थलों पर सिगरेट/तंबाकू का उपयोग करने से रोके और इनके दुष्प्रभावों से अवगत करवाएं। डिप्टी कमिश्रर ने समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों से जीरा गेट स्थित श्मशान घाट के विकास एवं सुधार के लिए सुझाव मांगे।
मीटिंग में एसडीएम संदीप सिंह गढ़ा, वाई के गुप्ता, एसएमओ डॉ. प्रदीप अग्रवाल, रेडक्रॉस सचिव अशोक कुमार, समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी इन्द्र सिंह गोगिया, एसी चावला, मनजीत सिंह धामी, भाई जसवाल सिंह इत्यादि शामिल हुए।