- Hindi News
- विद्यार्थियों को वर्दियां व वजीफे के चेक बांटे
विद्यार्थियों को वर्दियां व वजीफे के चेक बांटे
तलवंडी भाई - सरकारी गल्र्स सीनियर सेकंडरी स्कूल में मंगलवार सुबह समारोह आयोजित कर विद्यार्थियों को वर्दियां एवं वजीफे के चेक वितरित किए। प्रिंसिपल नरिंद्रपाल सिंह गिल्ल ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता एसजीपीसी सदस्य सतपाल सिंह ने की। इस अवसर पर 57 विद्यार्थियों को 3.15 लाख रुपए वजीफा राशि के चेक और वर्दियां वितरित की। समारोह में मास्टर नायब सिंह बराड़ अध्यक्ष साहित्य सभा, यशपाल छाबड़ा, सीरा राम, हरदयाल सिंह, सुखविन्दर गुलाटी, शमशेर सिंह, दविन्द्र कुमार इत्यादि शामिल हुए। ((खुल्लर))