पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आतंकवाद विरोधी फ्रंट का विस्तार किया

आतंकवाद विरोधी फ्रंट का विस्तार किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जलालाबाद - आतंकवाद विरोधी फ्रंट के प्रांतीय अध्यक्ष अनिल शर्मा की ओर से प्रांतीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कई पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गई है। इसी कड़ी के तहत जो पदाधिकारी जिलास्तर पर कार्य कर रहे थे, उन्हें प्रांतीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। इस अवसर पर गुरदेव सिंह पन्नू को मुख्य सलाहकार, बाबा बलवीर सिंह को ज्वाइंट सचिव पंजाब, सुखविंदर सिंह टोहड़ा को सचिव पंजाब के नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष अनिल शर्मा, प्रांतीय महासचिव अशोक कंबोज, विक्की बजाज, विजय कुमार, हरप्रीत सिंह आदि उपस्थित थे। अंत में नए पदाधिकारियों ने उपस्थिति का आभार व्यक्त किया। ((सेतिया))