पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएम आज करेंगे बरीवाला वाटर वक्र्स का शुभारंभ

सीएम आज करेंगे बरीवाला वाटर वक्र्स का शुभारंभ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जसप्रीत/सहदेव - बरीवाला ((मुक्तसर))
सीएम परकाश सिंह बादल बुधवार को मंडी बरीवाला में करीब 5 करोड़ 75 लाख रुपए कीमत से तैयार हुए वाटर वक्र्स का उद्घाटन करने जा रहे है। इसके उपरांत बरीवाला की करीब 10 हजार आबादी को करीब 3 माह के उपरांत पेयजल नसीब हो पाएगा।
इस उद्घाटन को लेकर मंडी बरीवाला के लोगों में भी खुशी का माहौल है। गौर हो कि मंडी बरीवाला में बने पुराने वाटर वाटर वक्र्स की हालत इस कदर बदतर हो चुकी थी कि डिग्गी का समतल टूटा होने कारण लोगों को जमीन निचला पानी मिक्स होने के बावजूद पानी की सप्लाई दी जा रही थी। हालांकि 17 अगस्त 2010 को सीएम परकाश सिंह बादल द्वारा इस क्षेत्र के लोगों को 100 फीसदी पेयजल, सीवरेज व सीवेज ट्रीटमेंट की सुविधा देने के लिए एक प्रोजेक्ट का नींव पत्थर भी रखा गया था। परंतु खुशी से चहक रहे लोगों को उस समय निराशा ही हाथ लगी। क्योंकि लोगों को सीवरेज की और सीवेज ट्रीटमेंट की सुविधा क्या मिलनी थी। पेयजल सप्लाई ही इतने वर्षों के उपरांत नसीब हो पा रही है। जबकि सीवरेज और सीवेज ट्रीटमेंट की सुविधा के लिए भी लोगों को लंबा समय इंतजार करना पड़ सकता है। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनने के उपरांत ही बरीवाला में सीवरेज सिस्टम डाला जा सकेगा।
हलका इंचार्ज ने किया विभिन्न जगहों पर लोगों को संबोधित : सीएम के संगत दर्शन कार्यक्रम को लेकर हलका इंचार्ज कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी ने मंगलवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित समारोह के दौरान लोगों की मुश्किलों को सुना। उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान ही पंजाब में अंधाधुंध विकास कार्य हुए है।
31 को शहर में भी हो सकते है कई उद्घाटन : डीसी ने बताया कि सीएम 31 जनवरी को हलका मुक्तसर शहर में भी विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले संगत दर्शन कार्यक्रम के दौरान लोगों की मुश्किलों को सुनेंगे। इस दौरान सीएम कई प्रोजेक्टों का उद्घाटन भी करेंगे।