- Hindi News
- मांगों को लेकर डीसी व बीडीपीओ के खिलाफ दिया धरना, नारेबाजी
मांगों को लेकर डीसी व बीडीपीओ के खिलाफ दिया धरना, नारेबाजी
भास्कर न्यूज - फाजिल्का
अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गांव बनवाला हनवंता के निवासियों ने मंगलवार को पहले बीडीपीओ फाजिल्का के खिलाफ धरना दिया। इसके बाद में नगर में रोष मार्च करते हुए डीसी फाजिल्का कार्यालय के समक्ष धरना दिया गया।
ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे ओम प्रकाश ने बताया कि गांव में सरकारी सुविधाओं के नाम पर दलितों के साथ धोखा किया जा रहा है। सरकार की हर सुविधा का फायदा रसूखदार लोगों को मिलता है। उन्होंने बताया कि बाढ़ व बारिश से प्रभावित लोगों को अभी मुआवजा नहीं मिला, इसी तरह दलितों को कोई पक्का मकान या प्लाट नहीं दिया गया, गांव में गंदे पानी की नवकाशी के लिये कोई सुविधा नहीं, लावारिश पशु प्रति दिन दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं तथा सरकारी राशन वितरण में हुए घपले पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने कहा कि इस बारे में एक नहीं कई कई बार डीसी फाजिल्का व उच्चाधिकारियों को लिखा जा चुका है, लेकिन स्थानीय प्रशासन उनकी एक नहीं सुन रहा है।
हार कर उन्होंने संघर्ष का रास्ता चुना है। इस मौके पर बाग चंद, मोहन लाल, राम कृष्ण धुनकिया, हरभजन खुंगर ने भी संबोधित किया। उधर, डीसी व एडीसी फाजिल्का हाजिर नहीं होने के कारण तहसीलदार फाजिल्का ने मांग पत्र लिया और शुक्रवार तक ग्रामीणों की उनसे बैठक करवाने का लिखित में आश्वासन दिया। ओम प्रकाश ने बताया कि वह शुक्रवार तक ग्रामीण 29 को लगाया जाने वाला धरना आश्वासन के बाद स्थगित करते हैं। अगर फिर भी उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वह दुबारा से संघर्ष करेंगे।((झांब))