पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विवाहिता से पर्स छीनकर बाइक सवार फरार

विवाहिता से पर्स छीनकर बाइक सवार फरार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अबोहर
इलाके में छीनाझपटी व लूटपाट की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इससे इलाकावासियों में भारी रोष है। मंगलवार देर शाम सीतो रोड पर दवा लेकर अपने ससुर के साथ स्कूटर पर वापिस घर लौट रही एक विवाहिता के हाथ से दो मोटरसाइकिल सवार पर्स झपटकर फरार हो गए। पर्स में नकदी, मोबाइल समेत अन्य सामान था।
धर्म नगरी गली नंबर 7 निवासी शीनम डोडा पत्नी राहुल डोडा अपने ससुर रवि कुमार पुत्र केशव नंद के साथ लूना नर्सिंग होम से दवा लेकर स्कूटर पर सवार होकर घर वापिस लौट रही थी। सीतो रोड पर एक सर्विस स्टेशन के निकट दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने शीनम के हाथ से पर्स झपट लिया और फरार हो गए। शीनम द्वारा शोर भी मचाया गया लेकिन झपटमार हाथ नहीं आये। शीनम डोडा ने बताया कि पर्स में 1500 की नकदी, एक सोने की अगूंठी, एक टच-स्क्रीन मोबाइल व दो एटीएम शामिल थे। उन्होंने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना से अवगत करवाया।
पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा श्रीगंगानगर रोड पर महिंद्रा कोल्ड स्टोर के नजदीक एक ढाणी में रहने वाले रवि कुमार पुत्र जगदीश लाल ने बताया कि उनका मरीज अस्पताल में भर्ती है। देर शाम उसने अपना हीरो हांडा मोटरसाइकिल नंबर पीबी-15डी-7038 एमरजेंसी वार्ड के बाहर खड़ा किया था।
कुछ देर बाद आकर देखा तो मोटरसाइकिल वहां से गायब था। इधर-उधर काफी तलाश की गई लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। गौरतलब है कि सिविल अस्पताल में इससे पहले भी मोटरसाइकिल चोरी की कई वारदातें हो चुकी है और पुलिस एक भी घटना का सुराग नहीं लगा पाई है। ऐसे में अस्पताल में आने वाले मरीजों में भारी रोष पाया जा रहा है।