- Hindi News
- खत्री सभा ने चाइना डोर का बहिष्कार करने का प्रण लिया
खत्री सभा ने चाइना डोर का बहिष्कार करने का प्रण लिया
फिरोजपुर। सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ समाज के लोगों को एकजुट करने के मनोरथ से खत्री वेलफेयर सभा की बैठक अध्यक्ष तरसेम सिंह बेदी के नेतृत्व में हुई। इसमें शामिल सभा पदाधिकारी दर्शन सिंह धवन, सुभाष चौधरी, पवन भंडारी, प्रवीण मल्होत्रा, इंद्रजीत संगड़, पुरुषोत्तम लाल मेहता, बालकृष्ण धवन, एडवोकेट बसंत लाल मल्होत्रा, रवि प्रकाश धवन, कुलदीप मैनी, विनोद कुमार धवन ने उपस्थित सदस्यों को सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ एकजुट होकर अभियान छेडऩे की प्रेरणा दी। सभी सदस्यों को संकल्प दिलवाया गया कि जहां वह खत्री समाज को कुरीतियों के खिलाफ जागरूक करेंगे, वहीं अन्य बिरादरियों को साथ लेकर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाएंगे। प्रवीण मल्होत्रा ने बताया कि बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने चाइना डोर का बहिष्कार करने की शपथ ली। उन्होंने संकल्प किया कि वह अपने बच्चों को खतरनाक डोर कदापि खरीदकर नहीं देंगे। प्रशासन से मांग की गई कि बसंत पंचमी के त्यौहार को सुरक्षित बनाने के लिए चाइना डोर पर पूर्ण पाबंदी लगाई जाए। अध्यक्ष तरसेम सिंह बेदी ने कहा कि खत्री सभा पंजाब के निर्देशों अनुसार जल्द ही ममदोट में खत्री वेल्फेयर सभा की कार्यकारिणी गठित की जाएगी।