लायंस क्लब का बसंत मेला 1 से
भास्कर न्यूज - फिरोजपुर
बसंत पंचमी के त्योहार को ओर मनोरंजक बनाने के उद्देश्य से लायंस क्लब आशीर्वाद की ओर से दूसरा बसंत मेला 1 व 2 फरवरी को आयोजित किया जा रहा है। मनोहर लाल स्कूल के ग्राउंड में होने जा रहे इस मेले में जहां पतंगबाजी मुकाबले विशेष आकर्षण होंगे, वहीं लोगों के मनोरंजन के लिए पंजाबी लोक गायक पहुंच रहे हैं।
क्लब अध्यक्ष एसपी जाखू, महासचिव दीपक शर्मा एवं पदाधिकारियों अमित बत्तरा, सुनील गक्खड़, संतोख तक्खी ने बताया कि मेले का शुभारंभ प्रदेश भाजपाध्यक्ष कमल शर्मा करेंगे। सांसद शेर सिंह घुबाया विशेष आमंत्रित मेहमान होंगे। इनके अलावा विधायक परमिंद्र सिंह पिंकी, विधायक जोगिंद्र सिंह, कमिश्नर वीके शर्मा और डीसी मनजीत सिंह नारंग मेले की शान बढ़ाएंगे। उन्होंने बताया कि मेले में पतंगबाजी मुकाबले, सोलो ग्रुप कंपीटीशन, टैलेंट हंट प्रतियोगिता, फेंसी ड्रेस मुकाबले, जादू शो, तंबोला, बेबी शो एवं सिंगिंग कंपीटीशन होंगे। लोगों के मनोरंजन के लिए लोक गायक रोशन प्रिंस, अम्मी विर्क, रणजीत बावा, जगतार बराड़, अनंतपाल बिल्ला पहुंच रहे हैं। दीपक शर्मा ने बताया कि शनिवार सायं पांच बजे चंडीगढ़ की ड्रामा टीम द्वारा यह कैसी विदाई नाटक का मंचन किया जाएगा।