पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्लब ने स्टंट बाइकर गुरमेज सिंह को किया सम्मानित

क्लब ने स्टंट बाइकर गुरमेज सिंह को किया सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - तलवंडी भाई
सड़क छाप मनचलों पर नकेल डालने, युवा पीढ़ी को नशे के खिलाफ प्रेरित करने वाले स्टंट बाइकर गुरमेज सिंह खालसा को शहीद भगत सिंह यूथ वेलफेयर क्लब ने विशेषतौर पर सम्मानित किया।
शहीदों के नाम पर स्थापित पार्क में आयोजित सादे समारोह में क्लब अध्यक्ष संदीप खुल्लर, भूपिंद्र सिंह भिंदा, राम शरण खुल्लर, गुरसेवक सिंह, सुरेश कुमार, बहादर सिंह भुल्लर, हरजिंद्र सिंह काका, महिंद्र सिंह हराज, गुरतेज सिंह बावा इत्यादि ने कहा कि भाई गुरमेज सिंह खालसा जैसी सोच रखने वाले युवक वाकई काबिले तारीफ हैं। ऐसी सोच वाले युवा ही भारत निर्माण में अपना योगदान डालने के साथ साथ युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्त्रोत का कार्य करते हैं। क्लब द्वारा खालसा को सिरोपा एवं सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।