पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गैस एजेंसी में चोरी करने वाले अज्ञात चोरों पर पर्चा

गैस एजेंसी में चोरी करने वाले अज्ञात चोरों पर पर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फाजिल्का
गत दिवस चुचरा गैस एजेंसी में चोरी करने वाले अज्ञात चोरों के खिलाफ नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी करनैल सिंह ने बताया कि उनको गैस एजेंसी के संचालक राधा कृष्ण वासी बस्ती हजूर सिंह ने बयान दर्ज करवाए थे कि बीती 22 जनवरी की मध्यरात्रि को अज्ञात चोरों ने गैस एजेंसी के ताले तोड़कर एक कंप्यूटर सैट, एक एलईडी, सीपीयू और एक खाली गैस सिलेंडर चोरी कर लिए थे। इन बयानों पर सिटी पुलिस ने अज्ञात चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।((झांब))