- Hindi News
- कर्जे से सताए किसान कर रहे है खुदकुशी : जसवीर
कर्जे से सताए किसान कर रहे है खुदकुशी : जसवीर
फाजिल्का - भारतीय किसान यूनियन की लक्खोवाल की बैठक मार्केट कमेटी में ब्लाक प्रधान जसवीर सिंह जंडवाला खरता की प्रधानगी में हुई। इसमें जिला मीत प्रधान गोपाल सिंह कमालवाला, बलदेव सिंह साबुआना विशेष तौर पर हाजिर हुए। खरता ने बताया कि किसानों की फसल कौडिय़ों के भाव बिक रही है। फसल का सूचक अंक से टूटने के कारण किसानों के सिर कर्ज चढ़ रहा है और अनेको किसान कर्जे से सताए हुए खुदकुशियां कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोई भी सरकार किसान की बाजु नहीं पकड़ रही, किसान दिन प्रतिदिन कर्जदार हो रहा है व हर महीने डीजल, खाद, सप्रे आदि के रेट बढ़ रहे हैं। उन्होंने जाटों को आरक्षण देने की भी मांग की। बैठक में गुरमीत सिंह, संत सिंह, जीत सिंह जंडवाला खरता, जीत सिंह प्रधान बार्डर बेल्ट, पूर्ण सिंह, ढोला सिंह मुहार खीवा, चन्न भुल्लर, सेवा सिंह कमालवाला आदि मौजूद थे। ((झांब))