पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आखों का मुफ्त चेकअप कैंप 9 को

आखों का मुफ्त चेकअप कैंप 9 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाजिल्का - लायंस क्लब फाजिल्का विशाल की ओर से लाला मुंशी राम अग्रवाल चेरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से 29वां आंखों का मुफ्त चैकअप व ऑप्रेशन कैंप 9 फरवरी को सुबह 10 बजे स्थानीय साधु आश्रम में आयोजित किया जाएगा। कैंप में स्व. स. लक्खा सिंह नामधारी परिवार द्वारा विशेष योगदान दिया जाएगा। क्लब के अध्यक्ष प्रदीप छोकरा व सचिव जतिंद्र वर्मा ने बताया कि रितेश गगनेजा एडवोकेट जोन चेयरमैन की देख रेख में लगने वाले इस कैंप में लायन आई केयर सेंटर जैतो के विशेषज्ञ डाक्टरों द्वारा मरीजों की आंखों की जांच की जाएगी व जांच के बाद जो मरीज आंखों के ऑप्रेशन के योग्य पाए गए उनकी आंखों के ऑप्रेशन लायन आई केयर सेंटर जैतो में बिना किसी चीर-फाड़ व फेको तकनीक के साथ किए जाएंगे। इस कैंप में मरीजों को जैतो ले जाने और वापस लाने, दवाइयां व लंगर की सेवा क्लब द्वारा मुफ्त की जाएगी।((झांब))