पटवारियों ने रखा कामकाज ठप
भास्कर न्यूज - अबोहर
दी रेवेन्यू पटवार यूनियन ने बुधवार से पटवारखाने में कलम छोड़ हड़ताल शुरू कर दी है।
यूनियन के तहसील प्रधान जगदीश खैरवा के नेतृत्व में शुरू हुई यह हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक जिला प्रशासन की ओर से उनकी मांगों को पूरा नहीं
किया जाता। प्रधान जगदीश खैरवा एवं प्रैस सचिव स. बलजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने 27 व 28 जनवरी को दो दिवसीय धरना दिया था, लेकिन उनकी मांगों को लेकर जिला प्रशासन द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया।
मजबूरन पटवारियों को आज से छुट्टियां लेकर कलम छोड़ हड़ताल पर बैठना पड़ा। उनकी मांगों में डीसी द्वारा डिसमिस किए गए जसवंत पटवारी को बहाल करना, डेपुटेशन में काम कर रहे कानूनगो को वापिस भेजने, बाहर से आने वाले कानूगो को ज्वाइन न करने एवं रिटायरमैंट पर बैठे पटवारियों की बदली न करने की मांगे शामिल हैं।