पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध रेत से भरे ट्रक सहित एक काबू

अवैध रेत से भरे ट्रक सहित एक काबू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तलवंडी भाई - थाना घल्लखुर्द की पुलिस पार्टी ने गश्त के दौरान रेत से भरे ट्रक सहित एक आरोपी को काबू किया है। एएसआई लाल सिंह ने बताया कि उनके नेतृत्व में पुलिस पार्टी जीरा-फरीदकोट रोड पर गश्त कर रहीं थी। इस दौरान रोडसाइड संदिग्ध अवस्था में खड़े एक ट्रक की जब तलाशी ली गई तो ट्रक से रेत बरामद हुई। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक छिंदर सिंह पुत्र सूबा सिंह निवासी गांव हर गोबिन्दपुरा कोटकपूरा को हिरासत में ले उसके विरुद्ध पंजाब माइन्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।