दहेज प्रताडऩा में ससुराली नामजद
अबोहर - नगर थाना पुलिस ने दहेज प्रताडऩा के आरोप में विवाहिता के बयानों पर उसके पति, सास व ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार नानक नगरी गली नंबर-10 निवासी परमिंदर जीत कौर पुत्री गुरमेज सिंह ने अपने बयानों में बताया कि उसकी शादी 2003 में बटाला जिला संगरूर निवासी विक्रमजीत सिंह पुत्र निशांत सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुरालियों ने उसे दहेज के लिए प्रताडि़त करना शुरू कर दिया। मामले को लेकर कई बार पंचायतें भी हुई। परमिंदर जीत कौर ने विगत दिवस डीएसपी अबोहर को शिकायत देते हुए न्याय की गुहार लगाई थी। जांच के बाद नगर थाना पुलिस ने विवाहिता के बयानों पर पति विक्रमजीत सिंह, ससुर निशान सिंह पुत्र अवतार सिंह तथा सास सर्बजीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई बिशन चंद कर रहे है।