- Hindi News
- खेत मालिक को पीटने पर दो महिलाओं समेत 8 पर पर्चा
खेत मालिक को पीटने पर दो महिलाओं समेत 8 पर पर्चा
अबोहर - नगर थाना पुलिस ने खेत मालिक को पीटने के आरोप में 2 महिलाओं समेत 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयानों में गोपाल कृष्ण पुत्र मिल्ख राज वासी ढाणी करनैल सिंह ने बताया कि उसने अपनी जमीन में लगे बाग की सुरक्षा के लिए कंटीली तारें लगा रखी है। विगत दिवस उन तारों की चपेट में आने से दो महिलाएं सीतो बाई व जोगिंदरो बाई घायल हो गई। उन महिलाओं ने गोपाल कृष्ण को भला बुरा कहा। रोकने पर महिलाओं व अन्य लोगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। गोपाल कृष्ण के बयानों पर पुलिस ने उन पर मामला दर्ज कर लिया है।