नेकराज धींगड़ा के निधन पर शोक जताया
फाजिल्का। प्रमुख समाजसेवी रविकांत धींगड़ा, महिंद्र धींगड़ा व सतीश धींगड़ा के ताया नेकराज धींगड़ा का यूके में देहांत हो गया। वह अपने पीछे 2 बेटे व 2 लड़कियां छोड़ गए हैं। उनके निधन पर गोरक्षणी सभा के प्रधान सुभाष बठला, एक उम्मीद वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष रोशन लाल खुंगर, प्रेस कोंसिल के प्रधान प्रफुल्ल नागपाल, व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक गुलबद्धर, बार एसोसिएशन के प्रधान गुरप्रीत सिंह, एडवोकेट सुशील गुंबर, एडवोकेट राज कृष्ण ठठई, एडवोकेट विष्णु दत्त शर्मा, एडवोकेट प्रदीप कटारिया, अमर भठेजा, सुभाष झांब, डॉ. रवि गगनेजा, प्रदीप सेतिया, प्रेम बब्बर, डा.नवदीप जसूजा, अमर चेतीवाल, समाजसेवी चाचा शगन लाल ने गहरा दुख व्यक्त किया है। ((झांब))