- Hindi News
- विजय कुमार भाजयुमो गांव चुवाडियांवाली के प्रधान नियुक्त
विजय कुमार भाजयुमो गांव चुवाडियांवाली के प्रधान नियुक्त
भास्कर न्यूज - फाजिल्का
भाजयुमो जिलाध्यक्ष डॉ. विनोद जांगिड़ के नेतृत्व में जिले में चल रहें सदस्यता अभियान के तहत गांव चुवाडिय़ां वाली में कमेटी का गठन किया गया है। इस मौके पर डॉ. जांगिड़ ने कहा कि कमेटी का अध्यक्ष विजय कुमार को नियुक्त किया गया है। अनिल कुमार, अमनदीप को उपाध्यक्ष, सुरजीत सिंह, चिमन लाल, अनिल कुमार को सचिव, मंगा सिंह को प्रेस सचिव, सुनील कुमार, सुरेंद्र कुमार, विनोद कुमार को कोषाध्यक्ष व अमरजीत को सहायक कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस मौके पर जांगिड़ के साथ संदीप चलाना, शक्ति सिंगल, सुदेश गोयल, रामजी लाल, कालूराम, महेंद्र कुमार, सरपंच सुभाष चंद्र, पंच महेन्द्र कुमार, प्रेम कुमार श्री राम, फकीर चंद सहित अन्य लोग मौजूद रहें। महेन्द्र कुमार मैंबर द्वारा इस सारे कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। ((झांब))