- Hindi News
- बरीवाला में 5.75 करोड़ रुपए के वाटर वक्र्स का शुभारंभ
बरीवाला में 5.75 करोड़ रुपए के वाटर वक्र्स का शुभारंभ
जसप्रीत/सहदेव - बरीवाला ((मुक्तसर))
सीएम परकाश सिंह बादल ने बुधवार को मंडी बरीवाला में करीब 5.75 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित वाटर वक्र्स का उद्घाटन किया। वहीं गांव खोखर में आयोजित संगत दर्शन कार्यक्रम के दौरान करीब 5 गांवों की पंचायतों की मुश्किलों को सुनते हुए गांवों के विकास कार्यों के लिए ग्रांटें भी जारी की। गांव खोखर की अनाज मंडी में आयोजित संगत दर्शन में सीएम ने कहा कि गत दिनों हुई भारी बरसात के दौरान इस क्षेत्र के किसानों और लोगों के हुए भारी नुकसान को देखते हुए उन्होंने केंद्र से एक टीम को बुलाकर इस क्षेत्र का सर्वेक्षण करवाया था। इसके आधार पर तैयार की गई एक रिपोर्ट के बाद एक मास्टर प्लान बनाया गया है। इस दौरान बादल ने विकास कार्य करवाने के लिए गांव खोखर की पंचायत को 30 लाख, कोटली संघर को 20 लाख, सराएनागा को 10.6 लाख, वडिंग को 30 लाख, चक्क मोतलेवाला को 10 लाख और हराज की पंचायत को विकास कार्य के लिए 15 लाख रुपए की ग्रांट जारी की। इसके साथ ही उन्होंने संबंधित पंचायतों को तुरंत गांवों में विकास कार्य करवाने की हिदायत भी दी।