कृषि विभाग ने रवाना की जागरुकता वैन
फिरोजपुर - कृषि विभाग की ओर से किसानों को गेहूं पर पीली कूंगी के हमले के प्रति सावधान करने के लिए मोबाइल वैन रवाना की गई। बुधवार डिप्टी कमिश्रर मनजीत सिंह नारंग ने इस वैन को हरी झंडी दिखा रवाना किया। चीफ एग्री-कलचर ऑफिसर डॉ. परमजीत सिंह ने बताया कि इस वैन के माध्यम से किसानों में लिटरेचर बांट कर पीली कूंगी के प्रति जागरूक किया जाएगा। किसानों में यह जागरूकता फैलाई जाएगी कि किसान रोजाना अपने खेतों का निरीक्षण करें और अगर उन्हें फसल में बीमारी के कोई लक्ष्ण दिखाई देते हैं, तो तुरंत इसकी रोकथाम करें और अपने ब्लॉक के कृषि अधिकारियों से संपर्क कायम करें। इस अवसर पर सहायक कृषि इंजीनियर अरूण कुमार धवन, कृषि विकास अधिकारी डा: रणबीर सिंह उनके साथ थे।