अफीम समेत राजस्थानी युवक काबू
अबोहर - खुइयां सरवर पुलिस ने लंबे समय से नशे के कारोबार में संलिप्त दो मोटरसाइकिल सवार युवकों को 2 किलो अफीम समेत काबू किया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। खुइयां सरवर के प्रभारी जसबीर सिंह बोपाराय व एएसआई मुंशी राम पुलिस पार्टी समेत मंगलवार रात्रि पंजकोसी से दानेवाला के बीच गश्त कर रहे थे। इसी दौरान हिंदूमलकोट रोड से आ रहे एक बिना नंबरी मोटरसाइकिल सवार दो युवकों के थैले की तलाशी लेने पर उसमें से 2 किलो अफीम बरामद हुई। पकड़े गए युवकों की पहचान जगसीर सिंह व छिंदर सिंह वासी कोठा पक्की थाना हिंदूमलकोट जिला श्रीगंगानगर के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह इससे पहले भी राजस्थान से पंजाब में अफीम के चक्कर लगा चुके है।