पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हेरोइन सहित एक गिरफ्तार

हेरोइन सहित एक गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिरोजपुर/तलवंडी भाई - थाना घल्लखुर्द पुलिस ने हेरोइन सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एएसआई पवन कुमार अनुसार उनके नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने फिरोजपुर-मुदकी रोड पर गुरुद्वारा शहीदगंज के समीप नाकेबंदी की हुई थी। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में आ रहे एक युवक को रोक कर जब उसकी तलाशी ली गई तो उससे 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान गुरविन्द्र सिंह पुत्र मलूक सिंह निवासी गांव कैलाश के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।