पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मांगों को लेकर नॉन टीचिंग इम्प्लाइज ने की हड़ताल

मांगों को लेकर नॉन टीचिंग इम्प्लाइज ने की हड़ताल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अबोहर - गोपी चंद आर्य महिला कॉलेज के नॉन टीचिंग इम्प्लाइज यूनियन ने बुधवार को पूरा दिन अपनी मांगों को लेकर हड़ताल रखी और पंजाब सरकार को जमकर कोसा।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उनकी मुख्य मांगों में 1-1-2006 रिवाइज ग्रेड का बनता बकाया, 95 प्रतिशत ग्रांट रिलीज करना, डीए की 10 प्रतिशत की किश्त रिलीज करने, 4-9-14 साला इंक्रीमेंट लागू करने, पेंशन लागू करने व सिटी भत्ता लागू करना आदि शामिल है। इस मौके संरक्षक वेद प्रकाश शर्मा, प्रधान सुरेंद्र शर्मा, सचिव मदन लाल शर्मा, अंजू बाला, अर्शदीप झांब, ओम प्रकाश प्रजापत, राम संजीवन, सुधा गुप्ता, दरबारा सिंह, बृज लाल, शाम चंद, सुनील उपनेजा, अमरदीप सिंह, गौरा बाई, राधा कृष्ण, रविंदर कौर, सुरेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।