पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गंगानगर रेवाड़ी से 15 किलो भुक्की बरामद

गंगानगर-रेवाड़ी से 15 किलो भुक्की बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अबोहर - रेलवे पुलिस को मंगलवार को रात श्रीगंगानगर-रेवाड़ी पैसेंजर गाड़ी की चेकिंग के दौरान एक काले रंग के बैग से 15 किलो पोस्त बरामद हुआ है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जीआरपी के प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि श्रीगंगानगर से चलकर रेवाड़ी जाने वाले पैसेंजर गाड़ी जब रेलवे स्टेशन पर आकर रूकी तो उनके द्वारा ट्रेन की चेकिंग की गई। जांच के दौरान गाड़ी में से सीट पर एक काले रंग का लावारिस हालत में बैग बरामद हुआ। तलाशी लेने पर बैग से 15 किलो पोस्त बरामद हुआ। पवन कुमार ने बताया कि इस संबंध काफी पड़ताल की गई, लेकिन पोस्त को कौन लेकर आ रहे था उसका पता नहीं चल पाया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।