सड़क हादसे में बाइक सवार घायल
जलालाबाद - फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर स्थित गांव जीवां अराई के निकट बुधवार को हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे बाहर रेफर कर दिया गया। फिरोजपुर रोड पर स्थित जसवंत सिंह पुत्र महल सिंह वासी पीरेके उताड़ मोटरसाइकिल पर सवार होकर फिरोजपुर जा रहा था। इसी दौरान जैसे ही वह गांव जीवां अराई के निकट पहुंचा, तो मोटरसाइकिल बेकाबू होकर जाने के कारण वह मोटरसाइकिल से गिर गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ((सेतिया))