- Hindi News
- सारागढ़ी पार्क में महात्मा गांधी का बलिदान दिवस मनाया
सारागढ़ी पार्क में महात्मा गांधी का बलिदान दिवस मनाया
फिरोजपुर - राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का बलिदान दिवस जिला प्रशासन की ओर से वीरवार को सारागढ़ी पार्क में मनाया गया। डीसी मनजीत सिंह नारंग, एसएसपी मनमिन्द्र सिंह, जिला माल अधिकारी राम सिंह, एसपी हेडक्वार्टर लखबीर सिंह सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पमालाएं अर्पित की। पंजाब पुलिस बटालियन की ओर से हथियार झुकाकर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद सभी ने दो मिनट का मौन रखा। डीसी ने कहा कि हमें महात्मा गांधी की ओर से दर्शाए सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। हम शहीदों के सपनों का भारत तभी बना सकते हैं, जब हम अपनी पूर्ण शक्ति एवं निर्माणात्मक सोच को सकारात्मक कार्यों में उपयोग करें।