पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मौन रखकर राष्ट्रपिता को किया नमन

मौन रखकर राष्ट्रपिता को किया नमन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अबोहर। प्रशासन की ओर से तहसील परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर एक मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर एसडीएम चरणदीप सिंह ने कहा कि आज ही के दिन नत्थू राम गोडसे ने गोली मारकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या की थी।
गांधीजी भारतीय संस्कृति को न तो पूरी तरह हिंदू संस्कृति मानते थे और न ही इस्लामी और न ही कोई और। एसडीएम ने राष्ट्रपिता के बलिदान दिवस पर तहसील परिसर में एकत्रित हुए सभी विभागों के अधिकारियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर मनजीत सिंह भंडारी, जसपाल सिंह बराड़, नायब बलजिंद्र सिद्धू, अशोक बंसल, मलकीत सिंह सिद्धू, वीरचंद, जगदीश बेनीवाल, जीता सिंह, हरदीप कौर, अविनाश कुमार, कुनाल, विक्रम अरोड़ा, मंगत वर्मा, अश्वनी कुमार, सुभाष चंद्र करड़वाल आदि मौजूद थे।