रामप्यारी के निधन उपरांत नेत्रदान
अबोहर - डेरा सच्चा सौदा की ओर से चलाए जा रहे जीते जी रक्तदान-मरणोपरांत नेत्रदान से प्रभावित होकर पटेल नगर के नजदीक देवी मंदिर निवासी माता राम प्यारी ((83)) पत्नी स्व. राम चंद बाघला निधन के बाद परिजनों ने नेत्रदान समिति को सूचित किया गया। इस पर समिति के डॉ श्याम धूडिय़ा, डॉ. श्रीराम घोड़ेला, डॉ. श्रीराम सरेलिया, प्रेमी मंगत पावा, गुरप्रीत सिंह चहल व प्रेमी सुरेश माता के सुरक्षित नेत्र लेकर पूजनीय माता करतार कौर इंटरनेशनल आई बैंक सिरसा को रवाना हो गए। समिति की ओर से बाघला परिवार का नेत्रदान करने पर आभार व्यक्त किया गया।