पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुण्यतिथि पर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित

पुण्यतिथि पर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अबोहर - सरकारी मॉडल हाई स्कूल में पंजाबी सभ्याचार मंच के सहयोग से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पुष्पाजंलि अर्पित करने वालों में मंच के अध्यक्ष बीएल सिक्का, प्रधान गुरचरण सिंह गिल, राज सदोष, पराग गुप्ता, रक्षा देवी, बलदेव कौर गिल, देसराज कंबोज, परमिंदर सचदेवा, मुकंद सिंह, जगदीश शर्मा व डा. जिज्ञासु गर्ग शामिल थे। इस अवसर पर गर्ग दंपत्ति ने विद्यार्थियों को स्व. एम आर गर्ग की पुण्यस्मृति में पुस्तकें व कापियां भेंट की। कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला स्काउट ट्रेनर दर्शन लाल चुघ व मंजीत कौर ने राष्ट्रपिता के आदर्श अपनाने की प्रेरणा दी। मंच द्वारा इस अवसर पर स्कूल के जिन शिक्षकों को सम्मानित किया गया उनमें मुख्याध्यापिका के अलावा मृदु शर्मा, सुरेन्द्र कौर, सुमन नागपाल, हरभजन सिंह, व अनीता झांझी शामिल थे।