- Hindi News
- एक सप्ताह में स्ट्रीट लाइटें ठीक करवाने के निर्देश
एक सप्ताह में स्ट्रीट लाइटें ठीक करवाने के निर्देश
भास्कर न्यूज - अबोहर
इलाके में दिन प्रतिदिन बढ़ रही लूटपाट व छीनाझपटी की घटनाओं को रोकने के लिए एसडीएम चरणदीप सिंह ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की एक बैठक अपने कार्यालय में बुलाकर शहर के मौजूदा हालातों पर चर्चा की।
एसडीएम ने बताया कि पूर्व में शहर के विभिन्न चौकों पर जो सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं उनमें रात में होने वाली घटनाओं की फुटेज सही कैद नहीं हो पाती। ऐसे में क्राइम को रोकना मुश्किल है। इसके लिए सीसीटीवी कैमरे के साथ तेज रोशनी वाली एक लाइट या एलईडी लगवाने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक के दौरान एसडीएम ने जंगलात विभाग से पर्यावरण के बारे में इलाके में अब तक कितने पौधे लगाए जाने बाबत भी जानकारी मांगी गई। अधिकारी जीता सिंह ने बताया कि अबोहर उपमंडल में सड़कों व नहरों के किनारे अब तक 2 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं। इनमें से 80 प्रतिशत पौधे बिलकुल सही है, जबकि ठंड के कारण 20 प्रतिशत पौधे कमजोर हो गए हैं जिनके स्थान पर शीघ्र ही नए पौधे लगाए जाएंगे। एसडीएम ने फाजिल्का रोड पर स्थित ओवरब्रिज पर लगी स्ट्रीट लाइटों के बंद होने पर कड़ा संज्ञान लेते हुए बीएंड आर के एसडीओ कुणाल व पावरकॉम के एक्सइएन मलकीत को एक सप्ताह के भीतर लाइटों चालू करने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर डीएसपी वीरचंद, तहसीलदार मनजीत भंडारी, बलजिंद्र सिंह, अशोक बांसल, मार्केट कमेटी के सचिव जगदीश बेनीवाल, एक्सईएन मलकीत सिंह सिद्धू, हरदीप कौर, अविनाश कुमार, बीएंडआर के एसडीओ कुनाल, जीता सिंह, जेई करनैल सिंह, मंगत वर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।