अमावस्या के उपलक्ष्य में लगाया लंगर
अबोहर - मौनी अमावस्या के शुभ अवसर पर वीरवार को नगर में कई स्थानों पर लंगर लगाया गया। भगतसिंह चौक पर समाजसेवी विजय धमीजा व उनकी टीम द्वारा लंगर लगाया। यहां दाल, रोटी और खीर आदि का लंगर था, जिसे बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रहण किया। इस अवसर पर सोनू दुरेजा, सोनू यादव, अशोक कुमार, विकास शर्मा, सुनील शर्मा व काली सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।