- Hindi News
- मांगें न मानी तो 7 को रेल रोको आंदोलन करेंगे किसान : डेलु
मांगें न मानी तो 7 को रेल रोको आंदोलन करेंगे किसान : डेलु
भास्कर न्यूज - - फाजिल्का
भाजपा जिला किसान मोर्चा की ओर से किसानों की मांगों को लेकर डीसी कार्यालय के सामने धरना दिया गया और बाद में देश के प्रधानमंत्री के नाम मांगपत्र सौपा गया।
जिलाध्यक्ष विष्णु भगवान डेलु ने बताया कि उनकी मांगों में बार्डर पार जमीन का मुआवजा कम से कम 20000 रुपए देना, स्वामीनाथन की रिपोर्ट जल्द से जल्द करना, कृषि बजट में कम से कम 30 प्रतिशत बढ़ोतरी करना, किसानों को सबसिडी ज्यादा देना, गांवों को विकास की धुरी मानकर अनाज भंडारन की व्यवस्था गांवों में करना, आयात निर्यात की दोषपूर्ण नीति को किसान पक्षीय बनाना, खेती निवेष की कमी की कारण कृषि पिछड़ी है, इसलिए निवेश में ओर बढ़ोतरी करना, कृषि का अलग उद्योग का दर्जा देकर कृषि आयोग का गठन करना, बीज बैंक स्थापित करना, फसलों को पानी सरकारी प्रबंधों के कारण किसान को सिर्फ फसल का बनता मुआवजा देना, टीवी चैनलों का कृषि आधारित कार्यक्रमों का समय हर रोज कम से कम 4 घंटे करना, पीने के लिए साफ पानी की व्यवस्था मनुष्य व पशु धन को ध्यान में रखते हुए वाटर वर्कर्स लगाना, किसानों की मिलने वाली सबसिडी वाली प्रक्रिया को आसान करना व ग्रामीण स्तर पर सबसिडी का प्रबंध करना, देहाती क्षेत्र में पशु डिसपेंसरियां व 25 किलोमीटर के दायरे में सर्जिकल अस्पताल बनाना आदि शामिल है।
भाजपा जिला किसान मोर्चा ने चेतावनी दी है कि स्वामीनाथन की रिपोर्ट अगर 6 तक लागू न की गई तो 7 फरवरी को रेल रोको आंदोलन किया जाएगा। इस मौके उपस्थित कार्यकर्ताओं में किसान मोर्चा के जिला महामंत्री अजीत कुमार ज्याणी, अशोक ढाका, रविंदर कुमार, इंद्र राज, विनोद कुमार, हनुमान शर्मा, पवन कुमार, रमन कुमार, अमर लाल, सुनील कुमार के अलावा कई कार्यकर्ता मौजूद थे। ((झांब))
भाजपा जिला किसान मोर्चा ने किसानों की मांगों को लेकर डीसी दफ्तर के सामने दिया धरना